धमतरी: कलेक्ट्रेट में छत्तीसगढ़िया गांडा समाज ने किया प्रदर्शन, गांडा जाति को बदनाम करने का लगाया आरोप
मूल छत्तीसगढ़िया सर्व गांडा समाज ने बताया कि हाल ही में धमतरी शहर के गांडा पारा में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से गाय काटने का मामला सामने आया है। कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों मे उस जगह का नाम उनके जाति से संबंधित होने से वे लोग काफी आहत हुए हैं। बताया कि कथित गाय काटने वाला व्यक्ति गांडा जाति का नही है। उस मोहल्ले में उड़ीसा राज्य से आए डोम जाति के लोग।