अंबाह की किशोरी धर्मशाला से ब्लैक कलर अपाचे बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित गोबिंद सिंह राठौर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। बाइक चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, वहीं लोग बढ़ती चोरी से चिंतित हैं।