सिंगरौली: छमरस गांव में 65 वर्षीय वृद्धा ने घर में आग लगाकर दी जान, जांच में जुटी निगरी पुलिस
निगरी पुलिस चौकी क्षेत्र के छमरस गांव निवासी एक 65 वर्षीय महिला ने घर में आग लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है वृद्ध महिला कुसुम कली कुशवाहा द्वारा आग लगाए जाने की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया और आज शव का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है और इस पूरे मामले पर पुलिस जांच में जुट गई है।