मखदुमपुर: टेहटा की रानी: ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल, जीविका से जुड़कर कर रहीं रोजगार
मखदुमपुर प्रखंड के पूर्वी सरेन पंचायत स्थित टेहटा गांव की रानी देवी आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल बन गई हैं। प्रकाश जीविका महिला ग्राम संगठन के अंतर्गत दुर्गा जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को पूरी तरह बदल दिया है।उक्त जानकारी रानी ने बुधवार के दिन 9 बजे दिया।