बनमनखी: माडल स्कूल सुमरित उच्च विद्यालय में बाल संसद का गठन, दिव्या बनीं प्रधानमंत्री, सदफनाज को मिला शिक्षा मंत्री का दायित्व
बनमनखी स्थित आदर्श सुमरित उच्च विद्यालय में छात्रों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने, निर्णय लेने की प्रक्रिया से अवगत कराने तथा विद्यालय की गतिविधियों में सामूहिक सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालय के प्रशाल कक्ष में प्रधानाचार्य विवेकानंद विवेक की अध्यक्षता में छात्र-शिक्षक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से बाल संसद का गठन किया गया। बाल