गभाना: चंडौस पुलिस ने तीन वारंटियों को किया गिरफ्तार, मजिस्ट्रेट के समक्ष कोर्ट में किया पेश
इंस्पेक्टर चंडौस सत्यवीर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव ऊमरी निवासी राहुल, नगला पदम निवासी मुकेश उर्फ पप्पन व दाैरऊ निवासी राजकुमार कोर्ट में विचाराधीन अलग-अलग मामलों में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे थे। जिस पर कोर्ट ने तीनों के विरूद्ध वारंट जारी किए थे। बुधवार को पुलिस टीम ने वारंट के आधार पर तीनों के घरों पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।