हरदा: महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए, फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹4 लाख वसूले
Harda, Harda | Jun 1, 2026 जिले में महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। महिला थाना पुलिस ने भोपाल के एक बर्तन व्यवसायी के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।