पलिया: बिजली के ट्रांसफार्मर के पास जलभराव, मासूमों की जान खतरे में
पलिया नगर के शेर सिंह चौराहा स्थित विद्युत ट्रांसफार्मर के पास भीषण जलभराव होने से स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है। रोजाना सैकड़ों मासूम छात्र-छात्राएं इसी जलभराव के बीच से होकर स्कूल आने-जाने को मजबूर हैं, जहां ट्रांसफार्मर से विद्युत रिसाव होने पर कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है नगर व्यापार मंडल, पलिया कलां को इस स्थिति पर गहरा रोष है।