खंडवा: खंडवा में सांप के डसने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज से पहले डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
खंडवा जिला अस्पताल में रविवार को सांप के डसने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला सामने आया। मृतका की पहचान रानू, पिता जहरीलाल, निवासी ग्राम घाटीखास के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सुबह करीब 9 बजे रानू घर के पास बर्तन निकालने गई थी, तभी उसे सांप ने काट लिया। परिजनों ने सांप को भी देखा था।