सिरदला: तेज आंधी-बारिश के बीच वज्रपात का कहर, दुधारू पशु की मौत, कई जगह पेड़ उखड़े
Sirdala, Nawada | May 29, 2026 नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब 08:30 बजे तेज बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली हवा के बीच वज्रपात की घटना में अकौना पंचायत के भीता गांव में एक दुधारू पशु की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गांव के मंदिर के पास पीपल पेड़ के नीचे चार से पांच पशुओं को खूंटे में बांधा गया था।