खोदावंदपुर: कर्पूरी सभागार में हुई पंचायत समिति की बैठक, प्रखंड प्रमुख व उप प्रमुख के विरुद्ध लाया गया अविश्वास प्रस्ताव हुआ खारिज
खोदावंदपुर पंचायत समिति की विशेष बैठक बुधवार को कर्पूरी सभागार में हुई। इस बैठक में प्रखंड प्रमुख संजू देवी एवं उप प्रमुख नरेश पासवान के विरुद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई। इस बैठक में अविश्वास प्रस्ताव शून्य के मुकाबले 8 मतों से खारिज हो गया।