लोहरदगा: कचहरी मोड़ पर स्कूटी-ट्रक की टक्कर, फिर पत्रकार को बाइक ने मारी टक्कर; 4 घायल, 2 रिम्स रेफर
लोहरदगा शहर के कचहरी मोड़ के समीप शनिवार शाम करीब 7 बजे कुछ ही अंतराल में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना में सड़क किनारे खड़े बॉक्साइट लदे ट्रक में पीछे से स्कूटी की टक्कर हो गई, जिसमें भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी घटना की खबर जुटाने पहुंचे पत्रकार विनोद महतो को तेज रफ्तार बाइक सवार ने पीछे से धक्का मार दिया।