हाथरस: मोहल्ला कंचन नगर में पेट दर्द के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कंचन नगर मे एक युवक युवक की पेट दर्द के बाद संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मोहल्ला कंचन नगर निवासी युवक कृष्णा पुत्र वीरेंद्र को पेट दर्द के बाद उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। इमरजेंसी वार्ड मे डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत संदिग्ध लगने पर स्वास्थ्य कर्मियों ने पुलिस को सूचना दी।