अरवल: विश्व स्तनपान सप्ताह पर जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम, माताओं को बताए गए स्तनपान के लाभ
Arwal, Arwal | Aug 1, 2026 विश्व स्तनपान सप्ताह के अवसर पर जिलेभर के आंगनबाड़ी केंद्रों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस के निर्देश एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी श्रीमती माला कुमारी के मार्गदर्शन में गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। महिला पर्यवेक्षिकाओं और सेविकाओं ने बताया कि जन्म के पहले घंटे में स्तनपान शुरू करना है