कन्नौज: सौरिख थाना क्षेत्र की महिला ने पड़ोसियों पर फर्जी मुकदमों में फंसाने का आरोप लगाते हुए एसपी को दिया शिकायती पत्र
कन्नौज से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने ही पड़ोसियों पर फर्जी मुकदमे में फंसाने और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता रुचि पत्नी अनुज कुमार उर्फ मोनू, निवासी नगरीया लाल सहाय थाना सौरिख, ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।