मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर: मेधावी छात्र अंशु रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों में दहशत, पुलिस ने की अपील
मेदिनीनगर के सुदना स्थित गायत्री मंदिर रोड निवासी सत्येन्द्र दयाल का 19 वर्षीय पुत्र अंशु सोमवार सुबह करीब 11 बजे से लापता है। छात्र के अचानक गायब होने से परिवार और मोहल्ले में चिंता का माहौल है।परिजनो ने अपहरण समेत अन्य आशंकाएं जतायी हैं।परिजनों के अनुसार अंशु सोमवार सुबह घर से यह कहकर निकला था कि वह काली मंदिर जाकर पूजा कर वापस लौटेगा, लेकिन वापस नही लोटा