हाथरस: स्पेलर दुकान से दिनदहाड़े 2 सरसों की बोरी चोरी कर 1 युवक स्कूटी पर फरार, वारदात का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ी बलना में दिन दहाड़े एक स्पेलर की दुकान में घुसकर 2 सरसों की बोरी चोरी कर एक युवक स्कूटी पर रखकर मौके से फरार हो गया। स्पेलर की दुकान में घुसकर युवक द्वारा की गई सरसों की 2 बोरी चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी वीडियो में युवक चोरी करने से पहले इधर-उधर देख रहा है।