आरोन: आरोन में डबल लोक केंद्र पर तहसीलदार ने निरीक्षण कर खाद वितरण ई टोकन व्यवस्था की जानकारी ली, किसानों से की चर्चा
Aron, Guna | Jun 10, 2026 आरोन नगर में तहसीलदार अमित जैन ने डबल लोक केंद्र पर खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। 10 जून को तहसीलदार ने बताया, ई टोकन व्यवस्था खाद वितरण और काउंटरों की स्थिति देखी। दो काउंटरों पर टोकन सिस्टम से खाद वितरण जारी है, किसानों से चर्चा की। डबल लोक केंद्र संचालक को पारदर्शी तरीके से टोकन सिस्टम से खाद वितरण करने के निर्देश दिए हैं।