विदिशा नगर: सोमवतीअमावस्या पर नर्मदा डुबकी और स्नान के लिए विदिशा से हजारो की संख्या मे विदिशा से नर्मदापुरम के लिए रवाना हुए यात्रा
आज सोमवार की अमावस्या है, जिसका हिंदुसंस्कृति के अनुसार काफी महत्व बताया गया है। खास तौर पर अधिकमास की सोमवती अमावस्या होने से इसका महत्व और भी ज्यादा बढ़ गया है। इस दिन पवित्र नदियों,सरोवरों और तीर्थ स्थानों पर स्नान और डुबकी का भी महत्व बताया गया है। पवित्र नर्मदा नदी में स्नान के लिए विदिशा से हजारों की संख्या में श्रद्धालु नर्मदापुरम(होशंगाबाद) जा रहे है