मोसिमपुर कुर्था में नाला व पीसीसी गली निर्माण में ओटा तोड़ने को लेकर ग्रामीणों और अतिक्रमण कर ओटा बनाने वाले के बीच मारपीट हो गई है। जिसमें एक युवक अंगद कुमार जख्मी हो गया है। अंगद कुमार ने ग्रामीणों के साथ फतुहा थाना पहुंचकर अतिक्रमण कर ओटा वाले के खिलाफ में लिखित शिकायत किया है। शिकायत के आलोक में फतुहा थाना की पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी हुई है।