कनाट प्लेस: हाईकोर्ट ने किया भाजपा-एलजी के झूठ का पर्दाफाश, भाजपा शासित केंद्र सरकार की डीडीए के नाले में हुई थी मां-बेटे की मौत- आप
आप MLA कुलदीप ने कहा मयूर विहार फेस-3 स्थित नाले में डूबने से हुई मां-बेटे की मौत मामले में भाजपा के झूठ का आखिरकार पर्दाफाश हो गया. जांच में सामने आया है की नाला डीडीए का है. यह दावा दिल्ली पुलिस द्वारा हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट में किया गया है. गुरुवार को हुई मामले में सुनवाई में हाईकोर्ट ने साफ कर दिया कि डीडीए के नाले में डूबने से मां-बेटे की मौत हुई थी.