कनाट प्लेस: लोनी गाजियाबाद से लूट मामले में फरार चल रहे वांटेड बदमाश को क्राइम ब्रांच की ER2 की टीम ने किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
क्राइम ब्रांच के डीसीपी संजय कुमार सेन ने 21 अगस्त को मीडिया को बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने लूट के मामले में जमानत पर फरार चल रहे वांटेड बदमाश रवि डब्बा उर्फ कारण को गिरफ्तार किया है, उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है वह पहले से भी 11 आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है