दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बुजुर्गों को खुशखबरी दी है। दरअसल, दिल्ली सरकार ने बुज़ुर्गों को पांच महीने की देरी के बाद पेंशन फिर से देने का फैसला किया है। इस बात की जानकारी दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दी है। आतिशी के अनुसार, केंद्र सरकार की कार्रवाई ने पहले लगभग 1 लाख बुज़ुर्गों की पेंशन रोक दी थी। उन्होंने कहा कि अब पेंशन शुरू हो गई है.