शाहबाद: बीलखेड़ा डांग गांव में ट्रैक्टर असंतुलित, लोग बाल-बाल बचे
Shahbad, Baran | Sep 19, 2026 बीलखेड़ा डांग गांव से पहले डांग क्षेत्र की विकट मोड़ घाटी में गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित हो गई। बारिश की हल्की बूंदों के बाद पुराने खरंजे पर फिसलन होने से ट्रैक्टर के टायर फिसल गए। ट्रैक्टर पर सवार लोग समय रहते कूद गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं गेहूं से भरी ट्रॉली ढलान पर नीचे चली गई।