कटोरिया: नीमावरण टोला में भूमि विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट, चार जख्मी, मामला थाने पहुंचा
Katoria, Banka | Jun 9, 2025 धोबनी गांव के टोला नीमावरण में सोमवार सुबह करीब दस बजे भूमि विवाद को लेकर दो भाई के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्ष के चार जख्मी हो गया। जख्मी सभी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। इधर घटना को लेकर दोनों पक्ष द्वारा थाने में एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराया गया है।