कटोरिया: कटोरिया थाना क्षेत्र से शादी की नीयत से भगाई गई नाबालिग पुलिस द्वारा बरामद, आरोपी युवक गिरफ्तार
Katoria, Banka | Jun 7, 2025 कटोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से एक युवक द्वारा शादी की नियत से एक नाबालिक लड़की को भगाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर नाबालिक लड़की की मां ने थाने में युवक के विरूद्ध केश दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर नाबालिक लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार दोपहर करीब 2 बजे नाबालिक को कोर्ट में बयान के लिए बांका ले जाया गया।