कटोरिया: दुल्लीसार के पास तेज रफ्तार बाइक से गिरकर एक महिला जख्मी
Katoria, Banka | Jun 8, 2025 कटोरिया- सूईया रोड स्थित दुल्लीसार के पास रविवार देर शाम करीब 8:30 बजे तेज रफ्तार बाइक से गिरकर मंझलाटील्हा गांव के आलम अंसारी की पत्नी जहीना बेगम जख्मी हो गयी। जिसे इलाज के लिए कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत देख बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया।