कटोरिया: भलुआकुरा गांव में बिजली के झटके से एक महिला घायल, कटोरिया अस्पताल में भर्ती
Katoria, Banka | Jun 8, 2025 भलुआकुरा गांव में रविवार देर शाम को बल्ब लगाने के दौरान लीकेज तार के संपर्क में आने से बिजली करेंट लगने पर गुड्डू यादव की पत्नी गौरी देवी जमीन पर गिरकर चोटिल हो गयी। परिजनों ने आनन-फानन उसे इलाज के लिए देर शाम करीब 8:30 बजे कटोरिया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाॅक्टर अमित महाजन द्वारा उसका इलाज किया गया।