आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु धनरूआ थाना पुलिस द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस ने एक अभियुक्त को चार लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त चंद्रभूषण प्रसाद, पिता मोतीलाल केवट, ग्राम मुदकुर, थाना हिलसा, जिला नालंदा के निवासी हैं।