कैराना: कांधला पुलिस ने किवाना गांव में गैर इरादतन हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दो बाल अपचारी भी अभिरक्षा में
Kairana, Shamli | Jun 25, 2026 शामली जिले के कांधला थाना क्षेत्र के गांव किवाना निवासी प्रदीप 20 जून को गांव में ही अचेत अवस्था में पड़ा मिला था, जिसकी 22 जून को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस संबंध में मृतक के परिजनों की ओर से थाने में तहरीर दी गई थी। गुरुवार शाम करीब पांच बजे पुलिस ने बताया कि यह मामला गैर इरादतन हत्या की धारा में दर्ज किया गया था।