बेलदौर: बोबिल में होमगार्ड की पत्नी के साथ मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
बेलदौर थाना क्षेत्र के बोबिल पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी अवकाश प्राप्त होमगार्ड सत्येन्द्र पासवान के पत्नी बिंदु देवी ने सोमवार की शाम छह बजे बेलदौर थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही पड़ोसी एक दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। घायलावस्था में उसका इलाज परिजनों ने पीएचसी में करवाया जहां उसे छुट्टी दे दी गई।