ईसागढ़: मेंटेनेंस कार्य के चलते ईसागढ़ के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद
शनिवार को शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार रविवार को मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार 33/11 केवी सबस्टेशन ईसागढ़ में आवश्यक मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा। जिसके चलते रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली बंद रहेगी, विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार इस दौरान ईसागढ़ शहर बहेरिया, आंनदपुर, गहौरा की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।