मऊरानीपुर: कटेरा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, नशे की लत बनी मौत की वजह, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
झांसी के कटेरा थाना क्षेत्र के मोहल्ला परान में 32 वर्षीय दिनेश साहू ने गुरुवार देर शाम घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिजनों के अनुसार मृतक नशे का आदी था और अक्सर नशे की हालत में रहता था। मृतक अपने पीछे पत्नी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।