सिमडेगा: सिमडेगा गांधी मैदान में नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष द्वारा रिंग रोड पीसीसी पथ निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
सिमडेगा गांधी मैदान में शुक्रवार को 11:00 बजे नगर अध्यक्ष ओलिवर लकड़ा उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल एवं वार्ड पार्षद सुनीता देवी के द्वारा रिंग रोड पीसीसी पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास किया ।इस दौरान विधिवत पूजन पाठ के बाद शिलापट्ट का अनावरण किया और कहा कि बारिश के दिनों में अब लोगों को यहां पर आने-जाने में राहत मिलेगी।