थाना बिजावर क्षेत्र अंतर्गत एरोरा निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ रामेश्वर अहिरवार (45) को गोली या छर्रे लगने से घायल होने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बिजावर से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल आरोपी अज्ञात हैं और पुलिस मामले की जांच कर रही है।