सिमडेगा: कोलेबिरा में जल्द शुरू होगा डिग्री कॉलेज: विधायक
कोलेबिरा विधायक नमन बिक्सल कोनगाड़ी ने रविवार को कहा कि बरवाडीह रोड स्थित नवनिर्मित डिग्री कॉलेज में जल्द पठन-पाठन शुरू कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री व विभागीय अधिकारियों से लगातार संवाद जारी है। पहुंच मार्ग की तकनीकी समस्या का समाधान कर कॉलेज का संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा।उक्त जानकारी रविवार को 4 बजे दी गई।