हरदोई: बिजली विभाग के स्मार्ट मीटरों के खिलाफ कांग्रेस ने किया हल्ला बोल, राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
Hardoi, Hardoi | Apr 25, 2026 बिजली विभाग के स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर आम जनता में बढ़ते आक्रोश के बीच कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कचहरी, सिनेमा चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी हरदोई के माध्यम से माननीय राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया।