सेन्हा: सेन्हा प्रखंड के ग्राम डांडू में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चला
सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत पंचायत ग्राम डांडू में शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया.मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जेएसएलपीएस के प्रखंड समन्वयक पूनम देवी के नेतृत्व में आम जनता को बिना लोभ लालच का भयमुक्त हो कर मतदान करने के लिये शपथ दिलाया गया।