सेन्हा: सेन्हा प्रखंड सभागार में बाल विवाह व बाल मजदूर रोकथाम को लेकर कार्यशाला आयोजित, जानकारी साझा की गई
नाबालिक किशोर किशोरियों का शोषण मुक्त प्रखंड व जिला बनाने को लेकर बुधवार दोपहर लगभग 12:00 प्रखंड स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उक्त कार्यशाला मिशन वात्सल्य योजना के तत्वधान में लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा प्रखंड सभागार में एक परिचय विषय पर जिला परिषद सदस्य राधा तिर्की की अध्यक्षता में आयोजन किया गया।