जोकीहाट के AIMIM विधायक मो. मुर्शिद आलम ने हरवा चौक स्थित अपने कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया है। गुरुवार शाम आयोजित इस जनता दरबार में उन्होंने दूर दराज से आए हुए लोगों से मुलाकात की। वही उन्होंने दर्जनों लोगो के विभिन्न समस्याएँ सुने और और उनके समाधान के लिए लोगों को आश्वासन दिया है।