सहारनपुर: थाना मंडी क्षेत्र में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने जांच तेज की
थाना मंडी क्षेत्र में सबरी का बाग गोटे शाह इलाके में एक युवती की सोमवार शाम 6:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घर में मृत अवस्था में मिली युवती के मामले ने इलाके में सनसनी मचा दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।