राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र, बक्सर में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रबी फसल उत्पादन की नवीन तकनीकों एवं कृषक कल्याणकारी योजनाओं के प्रति किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया। गोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि राजपुर विधायक व कृषि वैज्ञानिक देवकरन ने किया।