इटावा: डीबीए ने बुद्ध पूर्णिमा पर बुद्ध प्रतिमा की पूजा की, सभागार में संगोष्ठी आयोजित की और वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान किया
Etawah, Etawah | May 1, 2026 जिला बार एसोसिएशन ने बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध को याद किया। डीबीए पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने 1 बजे ंदिरा चौक स्थित बुद्ध प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पूजन किया। इसके बाद डीबीए सभागार में संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्याराम भारती ने की। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता नरेशचंद यादव, गंगाराम शाक्य समेत कई अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया।