नौबतपुर: नौबतपुर पुलिस ने गुमशुदा युवती को सकुशल बरामद किया
नौबतपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 343/26 में पुलिस ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुमशुदा/अपहृत एक युवती को सकुशल बरामद कर लिया है। रविवार की शाम करीब 6 बजे नौबतपुर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि युवती की बरामदगी के बाद अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।