सरदारशहर: पुलासर में झाल से लदी दो पिकअप की भिड़ंत, बड़ा हादसा टल गया
सरदारशहर-चूरू मुख्य सड़क पर पुलासर के पास शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे करणी फार्म हाउस के नजदीक झाल (चारा) से लदी दो पिकअप गाड़ियों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरटेक के प्रयास में एक तेज रफ्तार पिकअप का संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ।