सिमडेगा: भारत आदिवासी पार्टी के नेता के भड़काने के बाद ग्रामीणों ने किया सामाजिक बहिष्कार सिमडेगा एसपी से की शिकायत
सिमडेगा के कोरोमिया पंचायत अंतर्गत जपलँगा गांव निवासी अशोक दास ने सिमडेगा पुलिस अधीक्षक को मंगलवार को 1:00 बजे ज्ञापन सौंपते हुए जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है ।उसने बताया कि भारत आदिवासी पार्टी के नेता अमित चिराग तिर्की के भड़काने के बाद गांव के लोगों ने सामाजिक बहिष्कार कर दिया है जिससे कि गांव में उसे जान माल की डर है।