कोईलवर: नई आशा संस्था के तत्वाधान में गिद्धा मिडिल स्कूल में स्वास्थ्य शिविर तथा आधार शिविर का का आयोजन किया गया।
मंगलवार को कोईलवर प्रखंड के गिद्धा मिडिल स्कूल में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप का तथा आधार कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन डॉक्टर मदन चंद्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस शिविर में 137 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई इनमें 12 गर्भवती महिलाओं की जांच किया गया।