कोईलवर: चंनपुरा गांव के समीप से दो बाइक पर लदी 240 लीटर महुआ शराब को कोईलवर पुलिस ने किया जब्त, दो शराब कारोबारी गिरफ्तार
कोईलवर थाना क्षेत्र के चंनपुरा गांव के समीप से दो बाइक पर लदी 240 लीटर महुआ शराब को कोईलवर पुलिस ने किया जब्त। साथ ही दोनों शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। शराब कारोबारियों की पहचान काजीचक गांव निवासी मोहम्मद इस्लाम के पुत्र नजरुद्दीन तथा बड़का चंदा गांव निवासी दसई राय के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है।