मधेपुरा जिला मुख्यालय स्थित बीएन मंडल स्टेडियम के मुख्य भवन में आयोजित 12 दिवसीय नाट्य कार्यशाला का बुधवार को समापन हो जाएगा। जिसके बाद गुरुवार को कार्यशाला में प्रशिक्षण के दौरान तैयार नाटक का मंचन किया जाएगा। नाटक का मंचन वसंत पंचमी महोत्सव के मौके पर जिला मुख्यालय स्थित कला भवन में शाम पांच बजे से किया जाएगा।