सूरजपुर: नवपदस्थ कलेक्टर रेना जमील ने पत्रकार वार्ता में सुशासन तिहार और जनगणना पर दी जानकारी
कलेक्टर रेना जमील ने पदभार ग्रहण करने के बाद जिला संयुक्त कार्यालय सभाकक्ष में पत्रकार वार्ता आयोजित कर सुशासन तिहार 2026 जनगणना 2027 की तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में सुशासन तिहार के तहत शिविरों का आयोजन कर प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा रहा है। वहीं जनगणना 2027 के अंतर्गत मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य जारी है।